15 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी। रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम के 2 योग इस दिन बने रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 04:31 05:57 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने की परंपरा है। इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 October 2023)
15 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। रविवार को चित्रा नक्षत्र शाम 06.12 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम के 2 योग इस दिन बने रहेंगे। इनके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 04:31 05:57 तक रहेगा।

नवरात्रि कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त (Navratri 2023 Kalash Sthapna Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11.49 से 12.36 तक

स्थिर लग्न मुहूर्त
सुबह -08.57 से 11.16 तक
दोपहर 03.02 से 04.40 तक
रात 07.31 से 09.27 तक

चौघड़िया मुहूर्त
सुबह 07.52 से दोपहर 12.13 तक
दोपहर 01.40 से 03.07 तक
शाम 06.00 से रात 10.40 तक
(सभी मुहूर्त उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मितेश पांडे के अनुसार)

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा, केतु और मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

15 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 5:58 PM
चन्द्रोदय - Oct 15 6:42 AM
चन्द्रास्त - Oct 15 6:24 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:35 PM
अमृत काल - 11:19 AM – 01:02 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:51 AM – 05:39 AM

15 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:12 PM – 1:38 PM
कुलिक - 3:05 PM – 4:31 PM
दुर्मुहूर्त - 04:25 PM – 05:11 PM
वर्ज्यम् - 12:08 AM – 01:49 AM


ये भी पढ़ें-

Navratri 2023 Kalash Sthapna Muhurat: नवरात्रि के पहले दिन करें कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, मंत्र, कथा और खास डेट्स


Durga Ji Ki Aarti: नवरात्रि में रोज करें देवी दुर्गा की आरती, जानें क्या है विधि और नियम?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।