17 फरवरी को गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसि्द्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। 

Aaj Ka Panchang: आज गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिससे ये दिन बहुत ही शुभ बन गया है। इन ग्रहों की स्थिति भी ठीक रहेगी। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 February 2024
17 फरवरी 2024, दिन शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 08.16 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र सुबह 08.46 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसि्द्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:51 से 11:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल और बुध मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

17 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Feb 17 12:07 PM
चन्द्रास्त - Feb 18 2:13 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 06:21 AM – 07:57 AM और 06:05 AM – 07:43 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM – 06:13 AM

17 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:30 PM
कुलिक - 7:02 AM – 8:26 AM
दुर्मुहूर्त - 08:32 AM – 09:17 AM
वर्ज्यम् - 01:10 AM – 02:48 AM


ये भी पढ़ें-

Shani Ast 2024 Rashifal: 39 दिन तक शनि रहेगा अस्त, 5 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, क्या होगा आपका हाल?


2 दिन रहेगी माघ मास की पूर्णिमा, कब करें व्रत-पूजा? दूर करें कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।