25 दिसंबर सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन वर्धमान, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 5 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:28 से 09:48 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। शुक्र भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह लगभग 30-35 दिन में राशि बदलता है। 25 दिसंबर को ये ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 December 2023)
25 दिसंबर 2023, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 4 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:28 से 09:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को शुक्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

25 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- रोहिणी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Dec 25 4:14 PM
चन्द्रास्त - Dec 26 6:26 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:47 PM
अमृत काल - 06:24 PM – 08:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:33 AM – 06:21 AM

25 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:07 AM – 12:26 PM
कुलिक - 1:46 PM – 3:05 PM
दुर्मुहूर्त - 12:47 PM – 01:30 PM और 02:54 PM – 03:36 PM
वर्ज्यम् - 03:25 AM – 05:03 AM


ये भी पढ़ें-

25 दिसंबर को शुक्र बदलेगा राशि, 5 राशि वाले बन सकते हैं मालामाल


December 2023 Weekly Horoscope: 25 से 31 दिसंबर के बीच किसे होगी एक्सट्रा इनकम-कौन फंसेगा कानूनी मामलों में? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।