Aaj Ka Panchang: 27 जनवरी, शनिवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:56 से 11:17 तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

अगर किसी व्यक्ति को ज्योतिष से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो वो पंचांग में आसानी से मिल सकती है। इसलिए पुरातन समय में हर घर में पंचांग होना बहुत जरूर माना जाता था। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 January 2024)
27 जनवरी 2024, दिन शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 1 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:56 से 11:17 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

27 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Jan 27 7:37 PM
चन्द्रास्त - Jan 28 8:51 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:01 PM
अमृत काल - 11:15 AM – 01:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM

27 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:23 PM
कुलिक - 7:12 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:39 AM – 09:23 AM
वर्ज्यम् - 02:27 AM – 04:14 AM


ये भी पढ़ें-

Magh Maas 2024: कब से शुरू होगा माघ मास, क्यों खास है ये महीना? जानें इससे जुड़ी हर खास बात


माघ मास में करें राशि अनुसार उपाय, दूर होगी परेशानी-मिलेंगे शुभ फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।