Aaj Ka Panchang: 28 फरवरी, बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं। इसलिए हर महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को श्रीगणेश के निमित्त व्रत और पूजा की जाती है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीगणेश के द्विजप्रिय स्वरूप यानी जनेऊ धारण किए हुए रूप की पूजा की जाती है। इस बार ये चतुर्थी 28 फरवरी, बुधवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 February 2024)
28 फरवरी 2024, दिन बुधवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। बुधवार को चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:39 से 02:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

28 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्र
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Feb 28 9:42 PM
चन्द्रास्त - Feb 29 9:21 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 03:13 AM – 05:00 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:16 AM – 06:04 AM

28 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:20 AM – 9:46 AM
कुलिक - 11:13 AM – 12:39 PM
दुर्मुहूर्त - 12:16 PM – 01:02 PM
वर्ज्यम् - 04:29 PM – 06:16 PM


ये भी पढ़ें-

Vijaya Ekadashi 2024 Date: 6 या 7 मार्च, कब करें विजया एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, कथा सहित पूरी डिटेल


Mahashivratri 2024: महादेव के त्रिशूल पर टिका है ये प्राचीन शहर, यहां मरने आते हैं लोग, ज्योतिर्लिंग के दर्शन से मिलता है मोक्ष


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।