9 अक्टूबर, सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:52 से 09:19 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं। इनमें से चंद्रमा सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है। चंद्रमा एक राशि में 2 दिन और कुछ घंटे के लिए रहता है। 9 अक्टूबर को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 October 2023)
9 अक्टूबर 2023, दिन सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 12.37 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:52 से 09:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

9 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:03 PM
चन्द्रोदय - Oct 09 1:34 AM
चन्द्रास्त - Oct 09 3:16 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:37 PM
अमृत काल - 03:57 AM – 05:45 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:48 AM – 05:36 AM

9 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:14 PM
कुलिक - 1:41 PM – 3:08 PM
दुर्मुहूर्त - 12:37 PM – 01:24 PM और 02:57 PM – 03:43 PM
वर्ज्यम् - 07:15 PM – 09:03 PM


ये भी पढ़ें-

Navratri Tradition: वेश्याओं के आंगन की मिट्टी मिलाकर ही क्यों बनाई जाती हैं दुर्गा प्रतिमाएं?


Indira Ekadashi 2023: कब है श्राद्ध पक्ष की इंदिरा एकादशी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।