Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: 10 अगस्त 2025 को हिंदू पंचांग का छठा महीना भाद्रपद शुरू होगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?
Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: 10 अगस्त, रविवार को मेष राशि वालों की इनकम आज अचानक बढ़ सकती है। वृष राशि वालों के काम आज उलझ सकते हैं। मिथुन राशि वाले के सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। कर्क राशि वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम आज बढ़ सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह आज मिल सकता है। परिवार में कोई सदस्य आज अचानक बीमार हो सकता है। विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है।
वृषभ राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को काम आज उलझ सकते हैं। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम अटक सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद संभव है। अपने मन की बात शेयर करेंगे तो टेंशन कुछ कम हो सकती है। सरकारी कामों में बड़ी परेशानी आ सकती है।
कर्क राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज इनकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
आज इस राशि के लोगों के साथ कुछ अच्छा हो सकता है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो अभी कुछ समय रूकें। आगे आपको कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। मौसमी बीमारियों से भी बचकर रहें।
कन्या राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के बेरोजगारों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।
तुला राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज लाइफ पार्टनर से छोटी-मोटी बातपर आपका मूड खराब हो सकता है। बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आप कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि वालों के प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। कानूनी मामलों में समझौता करने में ही भलाई है। स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
धनु राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन पुरानी गलतियां न दोहराएं।
मकर राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों का दिल किसी बात से दुख सकता है। इनकी सेहत में भी बड़ा उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान होंगे।
कुंभ राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
ऑफिस में आज आप मन लगाकर काम करेंगे, जिसे देखकर अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। किसी नन्हें सदस्य के आने की खबर मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मीन राशिफल 10 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना होने का भय है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
