Today Horoscope: 23 अगस्त 2025 को शनिश्चरी अमावस्या रहेगा। इस दिन परिघ, शिव, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। राशिफल से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन?
23 August 2025 Ka Rashifal: 23 अगस्त, शनिवार को मेष राशि वाले को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। वृषभ राशि वाले गलत फैसला ले सकते हैं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले इन्वेस्टमेंट न करें और न ही दूसरों की बातों में आएं। कर्क राशि वालों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं और किसी से विवाद भी संभव है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ी गुड न्यूज मिलने की संभावना है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। अनुभवी लोगों की राय काम आएगी।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: बुध बनाएगा राजयोग, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
वृषभ राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग आज निश्चिंत रहेंगे इन्हें इनके मनचाहे काम आसानी से होते चले जाएंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर साबित होगी। अतिविश्वास में कोई गलत फैसला लेने से बचना होगा वरना बाद में पछताएंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: कितने साल बाद भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें सूतक का समय
मिथुन राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। ऑफिस में बॉस किसी बात पर नाराज हो सकते हैं लेकिन जल्दी ही उनका गुस्सा शांत हो जाएगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। दूसरों की बातों में न आएं तो ठीक रहेगा।
कर्क राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। बनते हुए काम रुक सकते हैं। आज निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं, खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद भी संभव है।
सिंह राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि वालों को बिजनेस में खासा लाभ हो सकता है। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलने से दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
कन्या राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों का झुकाव गलत कामों की ओर सकता है, जिसकी वजह से इन्हें बाद में पछताना पड़ेगा। दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिलेगी लेकिन दोस्तों के सहयोग से सब ठीक होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
तुला राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विवादों को बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपका मैनेजमेंट सही साबित होगा। स्टूडेंट्स को परेशानी हो सकती है। महिलाओं के कारण कोई विवाद घर में हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। एक्सट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा पर जाना बड़े फायदे का संकेत होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है लेकिन विरोधी नई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा बढ़ सकता है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। कोर्ट से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
मकर राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
बिजनेस में माता-पिता का साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक परेशानी दूर होगी। बिना सोचे-समझे कोई निवेश न करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी से विवाद भी हो सकता है।
कुंभ राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा, नहीं तो विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। करीबी रिश्ते टूट सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
मीन राशिफल 23 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग दूसरों के मामले में दखल देने से बचें नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में मान-सम्मान घटेगा। रिश्तों को निभाने में परेशानी का अनुभव होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
