Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: 25 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: 25 जुलाई, शुक्रवार को मेष राशि वाले कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। वृषभ राशि वाले लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों को बिजनेस-नौकरी में सफलता और फायदा मिलेगा। कर्क राशि वालों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस के लिए दिन आज सामान्य रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा, जिससे थोड़ा वक्त परिवार के साथ भी बिता पाएंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें, नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है।

मिथुन राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

पार्टनर के सम्मान और प्यार में कमी आ सकती है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में सफलता और फायदा मिल सकता है। सामाजिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार आएगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

बिजनेस में कोई भी बड़ी डील आज करने से बचें, नहीं तो धोखा हो सकता है।पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। नौकरी में भी कठिन चुनौतियां सामने आ सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

कन्या राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

सेहत को लेकर सतर्क रहें, कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। ऑफिस में दूसरों का काम करना पड़ सकता है, जिससे थकान महसूस करेंगे। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

तुला राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अचानक किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं। ऑफिस में कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

धनु राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस में बड़ा सौदा होने से दिल खुश रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक नहीं है। कानूनी मामलों से दूर रहें तो ही बेहतर है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें नहीं तो नुकसान संभव है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मकर राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं यानी कोई पार्ट टाइम काम आप शुरू कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनकर खुशी होगी। बिजनेस और नौकरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। लव लाइफ में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग आज बन सकते हैं।

मीन राशिफल 25 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

ना चाहते हुए भी किसी से आज पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव बना रहेगा। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान करेगा। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती रहेगी। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं, इसलिए गलत खान-पान से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।