Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: 26 जुलाई ग्रह-नक्षत्रों के योग से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?
Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: 26 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वालों का किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है। वृष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं। कर्क राशि वालों कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है या कोई आपकी बात से नाराज हो सकता है। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर मन में शंका बनी रहेगी। सेहत का खास ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
बिजनेस में कोई नया एक्सपेरीमेंट कर सकते हैं। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। अचल संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होगा।
मिथुन राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है, ये लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ज्यादा मेहनत से थकान का अनुभव होगा, हो सकता है डॉक्टर से चेकअप करवाना पड़े।
कर्क राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग आज बहुत खुश रहेंगे। इन्हें प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार में अगर पैसा इन्वेस्ट किया है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलने की उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।
सिंह राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग आज अपनी माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे और पैसों की तंगी भी बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति से काम लें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।
कन्या राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद से लाभ होगा। बिजनेस में आपका पराक्रम बना रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपका सम्मान भी होगा। अचानक धन लाभ संभव है।
तुला राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों का अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों के मामले में कोई बड़ी राहत आज मिलेगी। लंबे समय से अटका पैसा आज मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरजंक यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग आज किसी भी कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। इनके साथ धोखा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे ये दुखी रहेंगे। ये लोग आज जोखिम भरे सौदे करने से बचें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है।
धनु राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। बिजनेस की स्थिति थोड़ी ठीक हो सकती है। आज बिजनेस में कोई नया फैसला भी ले सकते हैं। सेहत पहले से ठीक हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी।
मकर राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग आज किसी मनोरंजन यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में सभी लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। ये लोग पैसा निवेश करने में सावधान रहें। किसी के भी बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें।
कुंभ राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। जीवनसाथी से किसी बात पर थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत के लिए भी दिन ठीक नहीं है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
मीन राशिफल 26 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। इनके कोई जरूरी काम अगर रूके हुए हैं तो आज हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे। इन्हें खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
