Today Horoscope: 29 अगस्त 2025 को ब्रह्म, इंद्र, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जो प्रत्येक राशि को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा। जानें कैसा बीतेगा आज का दिन?

29 August 2025 Ka Rashifal: 29 अगस्त, शुक्रवार को मेष राशि वाले पुराना कर्ज उतार सकते हैं, इनकी सेहत में सुधार होगा। वृष राशि वालों को जमीन-जायदाद से लाभ होगा, अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, ये किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वाले निवेश में सावधानी और सेहत का ध्यान रखें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025: श्रीगणेश के सीखें 10 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स, हर कदम पर मिलेगी सफलता

मेष राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। अगर कोई पुराना कर्जा है तो वह आज उतर सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें, नहीं तो डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें-

Unique Ganesh Mandir: श्रीगणेश के 5 अजब-गजब मंदिर, कोई ऊंचे पहाड़ पर तो कोई श्मशान में

वृषभ राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है, जिससे इन्हें परेशानी का अनुभव होगा। जमीन-जायदाद के काम में फायदा होगा। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नए फायदेमंद सौदे होने के योग भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

कोई पुराना रोग आज इस राशि के लोगों को परेशान कर सकता है। निवेश करते समय सावधानी रखें नहीं तो धन हानि हो सकती है। अतिआत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी बात पर कन्फ्यूजन हो सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटकी हुई आपकी योजनाएं पूरी होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

कन्या राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्यार में सफलता मिल सकती है। बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के हिसाब से दिन अच्छा है। पैसों को लेकर किसी से विवाद संभव है। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला न करें बेहतर है।

तुला राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों का कानूनी मामलों में पक्ष कमजोर हो सकता है। भाइयों से विवाद हो सकते हैं। अस्पताल में पैसा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सभी इनकी बात मानेंगे। भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो बिजनेस डील कैंसिल हो सकती है। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। कुछ मामलों में इच्छा न होते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में असफलता मिल सकती है। दूसरों की कोई बात आपका दिल दुख सकती है। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता में कमी हो सकती है। कुछ काम करने में परेशानियां आ सकती हैं।

कुंभ राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में पहले से सुधार होगा। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। बिजनेस में नयी डील हो सकती है।

मीन राशिफल 29 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों का लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। नौकरी और बिजनेस के नतीजों से आप खुश हो जाएंगे। प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।