Today Horoscope: 31 अगस्त 2025 को वैधृति, विषकुंभ, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आज का दिन?
31 August 2025 Ka Rashifal: 31 अगस्त, रविवार को मेष राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी। वृष राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, परिवार में खुशहाली रहेगी। कर्क राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, दुश्मन परेशान कर सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन मिल सकता है। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अटके काम पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: 7 या 8 सितंबर, कब होगा चंद्र ग्रहण? जानें सही डेट और सूतक का समय
वृषभ राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। पुश्तैनी संपत्ति का विवाद बड़ा रूप ले सकता है। फायदे का सौदा हाथ से निकल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी आज, जानें पूजा विधि, मंत्र सहित पूरी डिटेल
मिथुन राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे परिवार में खुशहाली रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नई संपत्ति खरीद सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ये लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद होने की संभावना भी बन रही है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम पहले से अचानक ज्यादा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अच्छी सलाह से सही निर्णय लेने में सफल होंगे। नजदीकी दोस्त आपकी सहायता करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपको संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। विवाद करने वालों से दूर रहें और स्वयं भी विवाद न करें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अति उत्साह में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा।
तुला राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज भाइयों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। रोजगार के नए अवसर भी बेरोजगारों को मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी पेशा के लिए समय मानसिक कष्ट वाला रहेगा। अधिकारी टारगेट को लेकर प्रेशर बना सकते हैं। निवेश सोच- समझकर ही करें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। संतान के प्रति सख्त रवैया हो सकता है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।
धनु राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज लिए गए फैसले भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है, मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मकर राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों का रुझान धर्म-कर्म की ओर ज्यादा होगा। बिजनेस से जुड़े हुए रूके हुए कामों में तेजी आएगी। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अगर कहीं लोन के लिए अप्लाय किया है तो उसे मंजूरी मिल सकती है। नौकरी में अनचाहा बदलाव हो सकता है।
कुंभ राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। युवाओं को इटंरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। माता से सुख प्राप्त होगा एवं पारिवारिक स्थिति पहले से काफी अनुकूल रहेगी।
मीन राशिफल 31 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। महिलाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत में आराम मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। समाज में सम्मान वृद्धि होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
