Today Horoscope: 5 सितंबर 2025 को शोभन, सर्वार्थसिद्धि और प्रजापति नाम के 3 शुभ व अतिगण्ड, धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

5 September 2025 Ka Rashifal: 5 सितंबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वृष राशि वालों को सोचे हुए काम पूरे होंगे, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। मिथुन राशि वालों को प्रेम में सफलता मिलेगी, प्रमोशन भी संभव है। कर्क राशि वाले कमर दर्द से परेशान रहेंगे, ये वाहन सावधानी से चलाएं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Pradosh Vrat 2025: कब करें प्रदोष व्रत, 5 या 6 सितंबर? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

मेष राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो होने वाले प्रमोशन का संकेत है। बिजनेस में भी मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर घर मे तनाव की स्थिति रहेगी। सेहत का भी खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: कहां और कैसे देखें 7 सितंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण?

वृषभ राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि वालों के सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा क्योंकि इन्हें मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो अपच और पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। संतान के कारण चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है। प्रेम के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा। आय में वृद्धि होने को योग बन रहे हैं है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज कमर दर्द से परेशान हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और रिस्क वाले कामों से भी बचें। इनकम में अचान रुकावटें आ सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

तुला राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें, पार्टनर से धोखा मिल सकता है। बेमन से कोई काम करना पड़ेगा, जिससे आपको स्वयं पर गुस्सा आएगा। पैसों की कमी परेशान करेगी। किसी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें, नहीं तो धन हानि संभव है। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। रिस्क वाला काम करने से बचना होगा।

धनु राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। निराशा दूर होगी। काम में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग भी आज बन रहे हैं।

मकर राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

आज आप किसी से वाद- विवाद न करें नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी योजना बन सकती है। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। आज आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बहुत ही हाई रहेगा।

मीन राशिफल 5 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की सलाह मानकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कारण जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।