Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: 8 नवंबर, शनिवार को वज्र, मुद्गर, शिव और सिद्ध नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
8 November 2025 Ka Rashifal: 8 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को नौकरी मिलेगी, विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। वृषभ राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, धन लाभ संभव है। मिथुन राशि वाले पैसा उधार न दें, मंहगी चीज गुम हो सकती है। कर्क राशि वाले घूमने जाएंगे, धर्म-कर्म में मन लगेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Sankashti Chaturthi 2025: 8 या 9 नवंबर, कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी? जानें डेट, मुहूर्त और पूजा विधि
मेष राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। अचल संपत्ति जैसे मकान, दुकान आदि से फायदे के योग भी आज बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: महिलाएं क्यों न बजाएं शंख, क्या है नुकसान? जानें वैज्ञानिक फैक्ट
वृषभ राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर घर-परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग आज किसी को पैसा उधार न दें। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई मंहगी चीज गुम या चोरी हो सकती है। कोई भी बड़ा सौदा आज करने से बचें। मौसी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार परेशान करेंगे।
कर्क राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में अगर किसी की सेहत खराब है तो वह ठीक रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। खोई हुई चीज मिलने से खुशी होगी। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। नौकरी और बिजनेस में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
कन्या राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग किसी कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस इनके काम से काफी खुश रहेंगे। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। संतान की उपलब्धि से समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार में आपके निर्णय की तारीफ की जाएगी।
तुला राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोग गलत निर्णय लेंगे। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं, भाई-बहनों से विवाद भी संभव है। वाहन और मशीनरी के काम सावधानी से करें।
वृश्चिक राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज तंगी का सामना करना पड़ेगा। कोई जरूरी काम भी पैसों के कारण अटक सकता है। लव लाइफ की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आज आप किसी पर क्रोध न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।
धनु राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपकी सोच में नकारात्मकता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर बेवजह परेशानी होगी। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। आज भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। संतान सुख मिलेगा।
मकर राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। मनचाहा भोजन मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज इन्हें मिल सकता है।
कुंभ राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। परिवार के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नया मकान या दुकान खरीदने की प्लानिंग बन सकती है।
मीन राशिफल 8 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को जॉब-बिजनेस में फायदा होगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा रिर्टन मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
