1 दिसंबर, रविवार 5 राशियों वृष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन के लिए बेहद शुभ। धन लाभ, नौकरी में तरक्की, यात्रा और खुशखबरी के योग बनेंगे। इस दिन इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

Lucky Rashi of 1 December 2024: 1 दिसंबर, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए धन लाभ सहित और भी कईं गुड न्यूज लेकर आया है। इस दिन इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। ये हैं 1 दिसंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को 1 दिसंबर, रविवार को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ की परेशानियां कम हो सकती हैं। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। अपनी बातों से आप किसी को इम्प्रैस कर सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन वाले जाएंगे यात्रा पर

इस राशि के लोग 1 दिसंबर, रविवार को अपनी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन काफी अच्छा है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। ये लोग मकान या दुकान आदि कोई नई प्रॉपर्टी भी इस दिन खरीद सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से काफी राहत मिलेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग भी इस समय बन सकते हैं।

तुला वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को हर मामले में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से संबंध और मधुर हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाकर खुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मीन वालों को मिलेगी खुशखबरी

इस राशि के लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पसंदीदा इंसान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आएगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।