10 अप्रैल को वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए खुशियां आने वाली हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं, और प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति मिल सकती है। वृष राशि वाले बड़ा सौदा कर सकते हैं, मिथुन राशि वाले सुखी रहेंगे। 

Lucky Rashi Today: 10 अप्रैल, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया है। इनकी लाइफ पहले से काफी स्मूद हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। लव लाइफ से जुड़े मामलों में परिवार वालों की सहमति मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कुछ मामलों में किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ये हैं 10 अप्रैल, गुरुवार की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले करेंगे बड़ा सौदा

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो उसमें राहत मिलेगी। विदेश यात्रा के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन वाले रहेंगे सुखी

इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा। कोई अच्छी खबर परिवार में खुशियां लेकर आएगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बहुत ही शुभ रहेगा। पड़ोसियों के चल रहा विवाद खत्म होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे सभी को खुशी होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी ठीक रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृश्चिक वाले करेंगे शॉपिंग

इस राशि के लोग शॉपिंग के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ लग्जीरियस चीजों की खरीदी ये कर सकते हैं। जो लोग पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में हैं, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। घर में कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी।

मीन वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे। ये लोग कोई नया काम या बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। अतिरिक्त इनकम के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।