13 अप्रैल को मेष, वृष, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन है। इन राशियों के जातकों को धन लाभ, खुशखबरी, बड़ा पद, प्रॉपर्टी खरीदने और खुशहाली मिलने की संभावना है। नौकरी में उन्नति, पारिवारिक सहयोग और अटके हुए पैसे मिलने के भी योग हैं। 

Lucky Rashi Today: 13 अप्रैल, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इनकी लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में बड़ी डील संभव है, नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। ये हैं 13 अप्रैल, रविवार की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, वृष, कर्क, तुला और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी मिल सकता है। जुएं-सट्टे से भी इनकम हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। दिन शुभ बीतेगा।

वृष वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में उत्साह रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर होगा। परिवार में यदि किसी की सेहत खराब है तो उसमें भी आराम मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। वर्किंग वूमन का प्रमोशन संभव है।

कर्क वालों को मिलेगा बड़ा पद

इस राशि के जो लोग राजनीति में है, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। जो लोग नौकरी में उनका प्रमोशन संभव है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई बड़ी टेंशन दूर होगी। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। पुश्तैनी धन मिल सकता है।

तुला वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान, दुकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। मनचाहा भोजन भी मिलेगा।

कुंभ वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग खुशहाल रहेंगे। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी के दवाब से मुक्ति मिलेगी। आपकी कोई योजना अधिकारियों को बहुत पसंद आ सकती है। एक्सट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।