17 अक्टूबर, गुरुवार को शरद पूर्णिमा के दिन 5 राशियों - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन - के लिए विशेष फलदायी रहेगा। धन लाभ, स्वास्थ्य में सुधार, और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

Lucky Rashi of 17 October 2024: 17 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जाएगा और शरद पूर्णिमा व्रत व स्नान-दान किया जाएगा। इस दिन 5 राशि वालों को बहुत ही शुभ फल मिलेंगे। इनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। धन लाभ के योग भी आज बनेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। ये हैं 17 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले रहेंगे लकी
इस राशि के लोग 17 अक्टूबर, गुरुवार को लकी यानी किस्मत वाले रहेंगे। नौकरी-बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी परेशानियां कुछ काम हो सकती है। माता-पिता के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेग।

कर्क वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। कोई सरकारी टेंडर इस राशि के लोगों को मिल सकता है। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को 17 अक्टूबर, गुरुवार को धन लाभ के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। सर्दी-जुकाम की समस्या दूर हो सकती है। वर्क प्लेस पर इनके काम की तारीफ होगी।

वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को 17 अक्टूबर को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे इनका दिन बन सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। पैसों से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। संतान के कारण खुशी का अनुभव होगा।

मीन वाले रहेंगे सुखी
इस राशि के लोग 18 अक्टूबर, गुरुवार को सुखी रहेंगे। इन्हें कोई बड़ी सफलता भी आज मिल सकती है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं और कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।