19 नवंबर मंगलवार को मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। धन लाभ, यात्रा, प्रॉपर्टी खरीद और खुशखबरी मिलने के योग हैं। पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं।

Lucky Rashi of 19 November 2024: 19 नवंबर, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। पुराने विवादों का अंत होगा और धन लाभ के योग भी इस दिन बन सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। ये हैं 19 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले जाएंगे यात्रा पर

इस राशि के लोग 19 नवंबर को किसी मनोरंजनक यात्रा पर जा सकते हैं। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे इन्हें धन लाभ के योग भी बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन और बिनजेस में बड़ी डील हो सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने विवादों का अंत आज हो सकता है। दिन शुभ रहेगा।

सिंह वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे शेयर बाजार से लाभ होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपके लिए राहत का काम करेगी। संतान से सुख मिलेगा।

वृश्चिक वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। अटका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए ये दिन बहुत खास है। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों से छुटकारा मिलेगा। किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। सेहत ठीक रहेगी

मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिसके कारण पूरे परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत खास रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। दिन अच्छा बीतेगा। पुरानी समस्या दूर हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।