2 नवंबर को वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन। धन लाभ, नौकरी में तरक्की, और पारिवारिक खुशियों की संभावना।

Lucky Rashi of 2 November 2024: 2 नवंबर, शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। ये दिन 5 राशि वालों के लिए शानदार यानी शुभ फल देने वाला रहेगा। ये हैं 2 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 2 नवंबर, शनिवार को धन लाभ हो सकता है। कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां स्वत: ही दूर हो हो सकती हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

सिंह वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोग लकी रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है।

वृश्चिक वाले शुरू करेंगे नया काम

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा। बेकार के कामों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। पति-पत्नी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर वालों को मिलेगा रोजगार

इस राशि के लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। बिजनेस की स्थिति में भी काफी सुधार होगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पुराने विवादों का आपसी सहमति से हल निकल सकता है।

मीन वाले लेंगे सही निर्णय

इस राशि के लोग 2 नवंबर को सही निर्णय लेंगे। किसी पुराना दोस्त से मिलकर खुशी होगी। अनुभवी लोगों के साथ मिलकर बिजनेस की नई योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।