वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल शुभ रहेगा। सफलता, धन लाभ, और सकारात्मक बदलाव की संभावना है। वृष राशि वाले प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा।

Lucky Rashi Today: 20 अप्रैल, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए हर तरह से शुभ फल देने वाला रहेगा। ये लोग जो भी काम करेंगे, उसमें इन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में भी आज का दिन अच्छा है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। पुराने विवादों का अंत होगा। ये हैं 20 अप्रैल, रविवार की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें फायदा होगा। खरीदारी में समय बीतेगा। आज आप कुछ नया करना चाहेंगे। सुखद यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। परिवार और समाज में आपकी साख बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएंगी।

कर्क वालों को मिलेगी अच्छी खबर

इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी करेंगे, उस काम में आपको सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलेगा। पुराने विवादों का सुखद अंत होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला वालों को बिजनेस में होगा लाभ

इस राशि के लोग बिजनेस में नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे इन्हें काफी फायदा भी होगा। आप किसी आदर्श व्यक्ति से प्रेरित रहेंगे। आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। रुके हुए मामलों में गति आएगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक वाले को मिलेगा सुख

इस राशि के लोगों को आज हर मामले में सुख का अनुभव होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है। घर वाले आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं, बात विवाह तक पहुंच सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है।

मीन वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। इनकम में बढोत्तरी होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात कुछ दिलचस्प लोगों से होगी, जो भविष्य में लाभ का कारण बनेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।