20 फरवरी को वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ है। नौकरी-व्यापार में लाभ, धन प्राप्ति और खुशियों की भरमार रहेगी। जानें इन राशियों का पूरा हाल।

Lucky Rashi of 20 February 2025: 20 फरवरी, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। इनके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। इन लोगों के लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। संतान से सुख मिलेगा। ये हैं 20 फरवरी की 4 लकी राशियां- वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से सुख और सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। मामा पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे परिवार में सभी खुश रहेंगे।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में पहले से काफी मजबूती आएगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें इनकी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक वाले की सुधरेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे, जिसके चलते आपकी तारीफ भी होगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि भी ये लोग खरीद सकते हैं। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बहुत ही शुभ रहेगा। उधार दिए हुए पैसे मिल सकते हैं।

मीन वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है, जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों की मदद करके खुशी होगी। कुंवारों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। जिन लोगों के प्रेम संबंध चल रहे हैं, वे रिश्ते में बदल सकते हैं। किसी बड़ी टेंशन से राहत मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।