20 अक्टूबर, रविवार को वृष, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन। नौकरी, व्यापार में लाभ और खुशखबरी मिलने के योग। जानें क्या है आपके लिए खास।

Lucky Rashi of 20 October 2024: 20 अक्टूबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन कवरा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 4 राशि वालों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। गुड न्यूज मिलेगी और बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। ये हैं 20 अक्टूबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, कर्क, तुला और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के लोगों की किस्मत 20 अक्टूबर, रविवार को चमक सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में भी फायदा होगा। बेरोजगारों को रोजागर मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। धन लाभ हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

कर्क वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है, साथ ही कोई गुड न्यूज भी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज 20 अक्टूबर, रविवार को मिल सकती है। इनका नाम धर्म-कर्म के कामों में लगा रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कोई नया काम भी ये शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर हो सकता है। कोई सुखदायक यात्रा हो सकती है।

कुंभ वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पुरानी संपत्ति से लाभ होगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में आपकी सभी तारीफ करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। किसी पुरानी समस्या का समाधान होने से खुशी मिलेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।