22 नवंबर को मेष, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन। नौकरी, बिजनेस में लाभ और खुशियों की प्राप्ति के योग। जानें क्या कहते हैं सितारे?

Lucky Rashi of 22 November 2024: 22 नवंबर, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। फायदे के सौदे हाथ लग सकते हैं। स्टूडेंटस को मनचाही सफलता मिल सकती है। बिजनेस-नौकरी में लाभ होगा। ये हैं 22 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, सिंह, तुला और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को 22 नवंबर, शुक्रवार को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ी डील और नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। संतान के कारण गर्व महसूस होगा, परिवार में भी खुशियां आएंगी।

सिंह वालों को मिलेगी अचीवमेंट

इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस या अन्य किसी क्षेत्र में बड़ी अचीवमेंट मिल सकती है। ये समय इनके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। पुराने रोगों से आराम मिलेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसलों से फायदा होगा। शॉपिंग में समय बीतेगा। बच्चों को किसी मेले में घुमाने ले जाएंगे।

तुला वालों को होगी अतिरिक्त आय

इस राशि के लोगों को अतिरिक्त आय होने के योग बन रहे हैं, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। जैसे भोजन चाहेंगे, वैसे मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी में भी जा सकते हैं। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मीन वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी सहित हर क्षेत्र में लाभ होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। पुराने विवादों का हल भी हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।