23 फरवरी, रविवार को मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी, व्यापार और लव लाइफ में सफलता मिलेगी। धन लाभ और बड़ी टेंशन दूर होने के भी योग हैं।

Lucky Rashi of 23 February 2025: 23 फरवरी, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। बिजनेस-नौकरी में लाभ की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। ये हैं आज की लकी राशियां- मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने से टेंशन दूर होगी। मकान या जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। संतान के कारण समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है।

कन्या वाले को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। संतान से सुख मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की संभावना है। बिजनेस में कोई डील फाइनल होने से भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी।

वृश्चिक वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे। अगर किसी से विवाद चल रहा है तो उसका सुखद अंत होगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।

मीन वालों का होगा सम्मान

इस राशि के लोगों का वर्क प्लेस पर सम्मान होगा। अधिकारी इन्हें कोई बड़ा पद दे सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।