23 अक्टूबर, बुधवार वृष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। वृष राशि वालों को खुशहाली, अटका पैसा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को व्यापार में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार संभव है। 

Lucky Rashi of 23 October 2024: 23 अक्टूबर, बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। ये दिन 5 राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शानदार यानी शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है। इनका जीवन खुशहाल रहेगा। ये हैं 23 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग 23 अक्टूबर, बुधवार को खुशहाल रहेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। काफी समय से अटका हुआ पैसा इन्हें मिल सकता है। धर्म-कर्म के कामों में समय बीतेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा।

सिंह वाले रहेंगे किस्मत वाले
इस राशि के लोग किस्मत वाले रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। पति-पत्नी के बीच रोमांस बना रहेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। भाई-बहन की मदद से नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी आज दूर हो सकती है।

तुला वाले लेंगे सही निर्णय
इस राशि के लोग 23 अक्टूबर को सही निर्णय लेंगे, जो भविष्य में काम आएगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे, इंक्रीमेंट और प्रमोशन भी हो सकता है। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका दिन बन जाएगा।

धनु वालों को होगा फायदा
इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। अटके हुए काम में गति आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा पूरा फायदा मिलेगा। कहीं से अतिरिक्त धन लाभ के योग बन सकते हैं।

कुंभ वाले रहेंगे खुशकिस्मत
इस राशि के लोग 23 अक्टूबर, बुधवार को खुशकिस्मत रहेंगे। कहीं से कोई उपयोगी उपहार आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन शानदार रहेगा। उधार दिए हुए पैसे मिल सकते हैं। पुराने रोग दूर होंगे। बड़ा खर्च टल सकता है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।