24 अक्टूबर, गुरुवार मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार और धन लाभ हो सकता है। सिंह राशि वाले नई संपत्ति खरीद सकते हैं और संतान संबंधी समस्याएँ दूर हो सकती हैं। 

Lucky Rashi of 24 October 2024: 24 अक्टूबर, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। ये दिन 4 राशि वाले लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ अन्य कईं फायदे भी होंगे। इनकी लाइफ खुशहाल रहेगी। ये हैं 24 अक्टूबर 2024 की 4 लकी राशियां- मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिथुन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को 24 अक्टूबर, गुरुवार को कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में भी बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी
इस राशि के लोग 24 अक्टूबर को नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान आदि खरीद सकते हैं। इससे इन्हें फायदा भी होगा। माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है।

वृश्चिक वालों को होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों का 24 अक्टूबर को प्रमोशन हो सकता है। अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त आय हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के दिन अच्छा है। पति-पत्नी के विवाद खत्म होंगे। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

मीन वाले रहेंगे लकी
इस राशि के लोगों लकी रहेंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। कोई मंहगा उपहार भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।