26 अक्टूबर, शनिवार को वृष, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। नौकरी, बिजनेस, सेहत और धन लाभ के मामले में सितारे मेहरबान रहेंगे। क्या आप भी हैं इन लकी राशियों में?

Lucky Rashi of 26 October 2024: 26 अक्टूबर, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। ये दिन 5 राशि वाले लोगों के लिए शानदार रहेगा। इनकी सेहत में काफी सुधार होगा। नौकरी-बिजनेस में भी फायदा होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। ये हैं 26 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को 26 अक्टूबर, शनिवार को मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान की कोई बात आपका सम्मान बढ़ा सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

कर्क वाले रहेंगे सुखी

इस राशि के लोग 26 अक्टूबर को सुखी रहेंगे। इनका कोई बिगड़ा हुआ काम फिर से बन सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। शेयर मार्केट से फायदा होगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। सेहत में काफी सुधार होगा।

सिंह वालों को मिलेगा गिफ्ट

इस राशि के लोगों को 26 अक्टूबर को कोई अच्छा सा उपहार मिल सकता है। यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम प्रसंगों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे मानसिक सुकून आपको मिलेगा।

तुला वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों को परिवार और समाज में सम्मान मिलेगा। लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार के साथ शॉपिंग में मजा आएगा।

कुंभ वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। आपके लिए हुए निर्णय सही साबित होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।