27 अक्टूबर, रविवार को 4 राशियों के लिए धन लाभ, पुरानी समस्याओं से छुटकारा और बेहतर स्वास्थ्य के योग हैं। मेष, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। बिजनेस में तरक्की, नौकरी में सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

Lucky Rashi of 27 October 2024: 27 अक्टूबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। ये दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दिन इन्हें धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत में भी काफी सुधार होगा। इनका दिन सुकून से बीतेगा। ये हैं 27 अक्टूबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, सिंह, तुला और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोग को 27 अक्टूबर, रविवार को किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में टारगेट समय पर पूरे होंगे। बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी मिलेगी। पैसों के हिसाब से दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 27 अक्टूबर को धन लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले फायदेमंद साबित होंगे। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शेयर मार्केट से या जुएं-सट्टे से अतिरिक्त लाभ होगा। सेहत से जुड़े मामलों में फायदा होगा। दिन बहुत ही सुकून से बीतेगा।

तुला वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग 27 अक्टूबर को बहुत ही खुशहाल रहेंगे। पार्टनर से इन्हें कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। लोन चुकता होने से सुकून मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके निर्णय सही साबित होंगे, जिससे आपकी प्रशंसा होगी।

मीन वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी व अन्य मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से खुशी होगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी कोई टेंशन दूर हो सकती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।