28 मार्च 2025 को वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए शुभ समाचार हैं। अटके काम पूरे होंगे, विवादों से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक खुशियाँ बढ़ेंगी। निवेश में लाभ, नौकरी में अवसर, दाम्पत्य सुख और सम्मान भी मिलेगा। 

Lucky Rashi of 28 March 2025: 28 मार्च, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए दिल खुश करने वाला रहेगा। कोई बड़ी गुड न्यूज इन राशि के लोगों को मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। हर काम में सफलता मिलेगी। ये हैं 28 मार्च, शुक्रवार की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो वह ठीक हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

सिंह वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है साथ ही मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई योजना सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी।

तुला वालों को मिलेंगी खुशियां

इस राशि के लोगों को दाम्पत्य जीवन से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान से सुख मिलने के योग हैं। घर में कोई शुभ काम जैसे सगाई, गृह प्रवेश हो सकता है। सामाजिक कामों जाने का मौका मिलेगा, जहां आपकी तारीफ होगी।

वृश्चिक वालों की जेब में आएगा पैसा

नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपको फायदा पहुचाएंगी। नौकरी से जुड़ा कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पहले किए गए अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। लंबी दूरी की मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है।

मीन वालों का होगा सम्मान

इस राशि के लोगों समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से सहयोग मिल सकता है। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।