28 अक्टूबर को 5 राशियों वृष, कर्क, कन्या, तुला और मीन के लिए बहुत शुभ दिन है। सेहत में सुधार, धन लाभ, और खुशखबरी मिलने के योग हैं। जानिए इन राशियों का पूरा राशिफल।

Lucky Rashi of 28 October 2024: 28 अक्टूबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि का योग रहेगा। इस दिन रमा एकादशी और गोवत्सव द्वादशी का व्रत किया जाएगा। ये दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार यानी फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। इनकी सेहत भी पहले से काफी सुधर सकती है। ये हैं 28 अक्टूबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, कर्क, कन्या, तुला और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोगों के लिए 28 अक्टूबर, सोमवार का दिन लकी रहेगी। इन्हें धन लाभ होगा और बिजनेस-नौकरी के टारगेट समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात आपको खुश कर सकती है। मनचाहा भोजन मिलेगा और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क वालों को होगी एक्सट्रा इनकम

इस राशि के लोगों को 28 अक्टूबर को अतिरिक्त आय हो सकती है। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ-साथ समाज में भी मान-सम्मान मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। पुराने दोस्तों को मिलकर खुशी होगी। पार्टनर से कोई महंगा उपहार मिल सकता है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

कन्या वालों को होगी तारीफ

इस राशि के लोगों की परिवार और समाज में तारीफ होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका हुआ काम आसानी से हो जाएगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। मामा पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। दिन सुकून से बीतेगा।

तुला वालों को मिलेगा उपहार

इस राशि के लोगों को कोई महंगा उपहार मिल सकता है, जिससे इन्हें बहुत खुशी होगी। अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी संभव है। कोई बड़ी समस्या दूर होने से राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। सेहत में सुधार होगा।

मीन वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग खुशहाल रहेंगे। इनके परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। अविवाहितों के रिश्ते तय हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। इनवेस्टमेंट के दिन शुभ है, नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।