रविवार, 29 दिसंबर 2024 को 5 राशियों - मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ - के लिए बेहद दिन रहेगा। नौकरी-व्यापार में उन्नति, प्रेम में सफलता और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Lucky Rashi of 29 December 2024: 29 दिसंबर, रविवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही बढ़िया यानी शुभ फल देने वाला रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बहुत शानदार रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। ये हैं 29 दिसंबर 2024 की 5 लकी राशियां- मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले रहेंगे खुशकिस्मत

इस राशि के लोगों को 29 दिसंबर, रविवार को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारी इनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन वालों को होगी तारीफ

इस राशि के लोगों की 29 दिसंबर, रविवार को घर और वर्क प्लेस पर तारीफ होगी। कोई मुश्किल काम ये अपनी बुद्धिमत्ता से करने में सफल रहेंगे। नवविवाहित जोड़े किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। धन लाभ भी संभव है।

तुला वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें नौकरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ गेट दू गेदर करने का मौका मिलेगा। बैंक बैलेंस मे इजाफा होगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु वालों को दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। संतान की सेहत ठीक रहेगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी ये लोग खरीद सकते हैं। सामाजिक कामों में आना-जाना लगा रहेगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। दिन अच्छा बीतेगा।

कुंभ वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिससे इन्हें भविष्य में लाभ होगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई बहुत बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। मनचाहा भोजन मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।