सार
29 मार्च 2025 को मेष, कर्क, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन है। इन राशियों के जातकों को करियर में सफलता, प्रेम संबंधों में सुधार और पारिवारिक सुख मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति और आय में वृद्धि की संभावना है।
Lucky Rashi of 29 March 2025: 29 मार्च, शनिवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में सुखद घटनाएं हो सकती हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है जैसे- सगाई, गृह प्रवेश आदि। दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में कोई बड़ी सफलता इस दिन मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं। ये हैं 29 मार्च, शनिवार की 4 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, मकर और मीन।
मेष वालों को पूरी होगी इच्छा
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इन्वेस्टमेंट का फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उधार दिया पैसा भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
कर्क वालों की दूर होगी परेशानी
इस राशि के लोगों को परेशानियां आज दूर हो सकती हैं। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई महंगा उपहार मिल सकता है। इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
मकर वालों की होगी तारीफ
इस राशि के लोगों को परिवार और समाज में प्रशंसा मिलेगी। परेशानियां पहले से कम होंगी। बिजनेस के कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी के टारगेट पूरे होंगे।
मीन वालों को मिलेगी अच्छी खबर
इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर इस दिन मिल सकती है। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।