3 दिसंबर, मंगलवार वृष, कर्क, धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। वृष राशि वालों को नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ मिलेगा। कर्क राशि वालों को निवेश से लाभ और सरकारी योजनाओं का फायदा होगा। 

Lucky Rashi of 3 December 2024: 3 दिसंबर, मंगलवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सक्सेस मिलेगी। ये हैं 3 दिसंबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, कर्क, धनु और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोगों को 3 दिसंबर, मंगलवार को किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सामाजिक कार्यों के चलते सम्मान मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी धर्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क वालों को मिलेंगे शुभ फल

इस राशि के जो लोगों को 3 दिसंबर, मंगलवार को अनेक मामलों में शुभ फल मिलेंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

धनु वाले को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन संभव है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। कोर्ट में चल रहे मामलों में सक्सेस मिलेगी। धन लाभ के योग भी इस समय बन सकते हैं। लव लाइफ के लिए ये समय बिल्कुल अनुकूल है। वैवाहिक सुख भरपूर मिलेगा।

मीन वालों को मिलेगा संतान सुख

इस राशि के लोगों के घर में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात इनके लिए गर्व का विषय हो सकती है। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो उसकी स्थिति में भी सुधार होगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ आज मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।