30 नवंबर, शनिवार को मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की, धन लाभ, और पारिवारिक खुशियों के योग हैं। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

Lucky Rashi of 30 November 2024: 30 नवंबर, शनिवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। इन के लोगों के बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। किसी की सहायता से धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। ये हैं 30 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, कर्क, कन्या और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का 30 नवंबर, शनिवार को प्रमोशन का योग बन रहा है। बिजनेस में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ इस महीने हो सकता है। अच्छे काम के लिए समाज में सम्मान मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। पुराने विवाद का निपटारा भी आज हो सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार होगा।

कर्क वाले चुकाएंगे कर्ज

इस राशि के लोग 30 नवंबर, शनिवार को अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा, कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग मकान या दुकान आदि कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मंहगा उपहार मिलने की संभावना है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। ससुराल से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान के कारण गर्व का अनुभव करेंगे। अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर होने से इंसेटिव मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।