सार
5 मार्च मेष, सिंह, कन्या, तुला, मीन राशि वालों के लिए शुभ है। धन लाभ, कानूनी मामलों में सफलता, नौकरी में तरक्की, व्यापार में वृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार संभव है। संपत्ति खरीद, विवाह प्रस्ताव, पारिवारिक यात्रा और अटके काम पूरे हो सकते हैं।
Lucky Rashi of 5 March 2025: 5 मार्च, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए खुशहाली लेकर आएगा। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे होंगे। कानूनी मामलों में सफलता रहेगी। ये हैं 5 मार्च की 5 भाग्यशाली राशियां-मेष, सिंह, कन्या, तुला और मीन।
शनि के राशि बदलते ही 4 राशि वालों पर लगेगी पनौती, बैंक बैलेंस में आएगी कमी
मेष वालों खरीदेंगे संपत्ति
इस राशि के लोग कोई बड़ी संपत्ति इस दिन खरीद सकते हैं। पहले किए निवेश का फायदा आज मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उधार दिया पैसा मिल सकता है।
सिंह वालों को मिलेगी खुशखबरी
इस राशि के लोगों को मनचाही खुशखबरी मिल सकती है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कम होंगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दिन बहुत ही शुभ रहेगा।
कन्या वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि के लोगों को शुभ फल मिलेंगे। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है, मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।
तुला वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में अटका हुआ पैसा मिल सकता है और आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग भी बनेंगे। वर्क प्लेस पर सहयोग भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझ जाएंगे। सोचे हुए काम पूरे होने से मन को तसल्ली मिलेगी।
मीन वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। गलतफहमी दूर होने से प्रेम और बढ़ेगा। संतान संबंधी किसी योजना के बारे में विचार कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन बहुत ही उपयुक्त है। अटके हुए कामों में गति आएगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
ये भी पढ़ें-
13 अप्रैल तक शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशि वालों को होगा सीधा फायदा-लगेगी लॉटरी
होली 2025 पर चंद्रग्रहण का साया, कौन-सी 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है कुछ बुरा?