5 नवंबर, मंगलवार को वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। धन लाभ, नौकरी में तरक्की और खुशियों की खबर मिल सकती है। छठ पर्व के पहले दिन इन राशियों पर रहेगी कृपा।

Lucky Rashi of 5 November 2024: 5 नवंबर, मंगलवार को 5 राशि वालों का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। धन लाभ के कईं योग बनेंगे। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होगा। ये छठ पर्व का पहला दिन रहेगा। ये हैं 5 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को मिलेगा उपहार

इस राशि के लोगों को 5 नवंबर, मंगलवार को कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। बिनजेस में फायदा होगा। नौकरी में सुधार होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। पुराने विवादों का अंत हो सकता है। बच्चों की कोई बात आपको खुश कर देगी।

सिंह वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों खुशहाल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बहुत शुभ है। नया काम भी इस दिन शुरू कर सकते हैं। अतिरिक्त इनकम होने से खुशी होगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक वालों को यात्रा से होगा फायदा

इस राशि के लोगों को यात्रा पर जाने से लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच रोमांस और बढ़ेगा। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। दिन खुशी से बीतेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

धनु वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग 5 नवंबर, मंगलवार को नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से फायदेमंद रहेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। उधार दिए हुए पैसे मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।