8 दिसंबर, रविवार 4 राशियों वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ के लिए बेहद शुभ। नौकरी, प्रमोशन, धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के योग। रोमांटिक यात्रा और पारिवारिक खुशी भी संभव।

Lucky Rashi of 8 December 2024: 8 दिसंबर, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान, जमीन आदि इस दिन खरीद सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। ये हैं 8 दिसंबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वाले को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को 8 दिसंबर, रविवार को मनचाही नौकरी मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको खुश कर देगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी शादी-पार्टी में जा सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता भी मिल सकती है।

सिंह वालों को होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों का 8 दिसंबर, रविवार को प्रमोशन हो सकता है, साथ ही अच्छा इंक्रीमेंट भी होगा। बैंक बैलेंस में अचानक तेजी आ सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

तुला वालों को मिलेगा बड़ा पद

राजनीति से जुडे़ इस राशि के लोगों को 8 दिसंबर, रविवार को कोई बड़ा पद मिल सकता है, जिसके चलते इनके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में किसी का रिश्ता तय हो सकता है। कोई नया सद्स्य भी परिवार में आने के योग हैं।

कुंभ वालों का होगा सम्मान

इस राशि के लोगों को समाज और परिवार में मान-सम्मान होगा। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी, जिससे धन लाभ संभव है। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। सेहत की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।