9 दिसंबर को वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी, धन लाभ, स्वास्थ्य में सुधार और पारिवारिक खुशियाँ मिलेंगी। जानें इन राशियों का पूरा हाल।

Lucky Rashi of 9 December 2024: 9 दिसंबर, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इनकी परेशानियां खत्म होंगी और खुशहाली बनी रहेगी। पति-पत्नी के विवादों का अंत होगा। संतान से भी सुख मिलेगा। ये हैं 9 दिसंबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को 9 दिसंबर, सोमवार को कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे इनका दिन खुशनुमा गुजरेगा। अगर किसी रोग से परेशान हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 9 दिसंबर, सोमवार को धन लाभ हो सकता है। अटके हुए कामों में गति आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बेरोजागारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के बेरोजगारों को 9 दिसंबर, सोमवार को मनचाही नौकरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। परिवार में नन्हा सदस्य आने से खुशहाली का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

मीन वालों को सुधरेगी सेहत

इस राशि के लोगों की बिगड़ी सेहत में काफी सुधार होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। जुएं-सट्टे से लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके लिए गर्व का विषय रहेगी। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।