Aaj Ki Unlucky Rashi 10 October 2024: 10 अक्टूबर, गुरुवार का दिन 4 राशियों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। ये किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। कुछ रोग सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

Aaj Ki Unlucky Rashi 10 October 2024: 10 अक्टूबर, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बिल्कुल ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में कोई बड़ी घटना-दुर्घटना हो सकती है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। धन हानि के योग भी आज बन रहे हैं। परिवार में क्लेश होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 10 अक्टूबर, गुरुवार धन हानि हो सकती है। बेकार के कामों में समय बीतेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। आपका कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है। कोई पुराना रोग अचानक फिर से उभर सकता है। नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं। टारगेट पूरा करने का प्रेशर बना रहेगा।

कर्क वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग 10 अक्टूबर, गुरुवार को अनलकी रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग बनी रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। नौकरी में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला वालों को होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 10 अक्टूबर, गुरुवार को किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस की कोई डील कैंसिल हो सकती है। बिजनेस में बड़ी डील होते-होते रह जाएगी। अंजान लोगों के साथ किसी तरह की कोई बात न करें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। कोई निर्णय गलत हो सकता है, जिसके कारण बाद में पछतावा होगा।

कुंभ वाले न करें यात्रा
इस राशि के लोग आज किसी भी यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो इसमें बहुत ज्यादा कष्ट का सामना करना पड़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। दूसरों के विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।