16 सितंबर को मिथुन, सिंह, मकर और मीन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कलह, कार्यभार में वृद्धि, वित्तीय हानि और रिश्तों में तनाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 16 September 2024: 16 सितंबर, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इनके जीवन में नई-नई परेशानी आ सकती है। पैसों को लेकर किसी से विवाद भी हो सकता है। समस्याएं बनी रहेंगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिथुन वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोगों को 16 सितंबर को परिवार वालों के कारण परेशान रहेंगे। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। ससुराल पक्ष से होने वाली मदद रूक सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। पैसों के नुकसान को लेकर टेंशन बढ़ सकती है।

सिंह वालों का बढ़ेगा वर्क लोड
इस राशि के लोगों पर काम का प्रेशर 16 सितंबर को बहुत ज्यादा रहेगा। वर्क लोड के कारण कईं जरूरी काम अटक सकते हैं। परिवार वालों को समय नही दे पाएंगे, जिसके कारण फैमिली लाइफ में अशांति फैल सकती है। पैसों के कारण किसी से विवाद भी हो सकता है। संतान पर नजर रखें।

मकर वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को 16 सितंबर को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। बेकार के कामों में समय बीतेगा। माता-पिता से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।

मीन वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 16 सितंबर को कोई नुकसान हो सकता है। ये लोग किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो ये पैसा डूब भी सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी तीसरे के कारण लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की सलाह से नुकसान होगा। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें।

ये भी पढ़ें-

सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों पर आएगा संकट? होगा विवाद और धन हानि


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।