30 सितंबर, सोमवार का दिन मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। नौकरी-व्यापार में नुकसान और स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 30 September 2024: 30 सितंबर, सोमवार का दिन 3 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इस दिन इनके जीवन में भारी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी समस्याएं बनी रहेंगी। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिथुन वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोगों को 30 सितंबर, सोमवार को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में नुकसान होगा और नौकरी में अधिकारी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। परिवार में आपकी किसी बात पर माता-पिता की नाराजगी रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या वालों का दिन रहेगा खराब
इस राशि के लोगों के लिए 30 सितंबर, सोमवार का दिन बहुत ही खराब रहेगा। इस दिन आप कोई भी बड़ा निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। लव लाइफ के मामले इस दिन उलझ सकते हैं। इस दिन भूलकर भी कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी। दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी काम न करें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी, पुराने रोग फिर से परेशान करेंगे।

कुंभ वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 30 सितंबर, सोमवार को बड़ा नुकसान हो सकता है। संतान के कारण समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में बड़ा क्लेश होने की संभावना बन रही है। अपने किसी काम को लेकर आपको पछताना होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। ससुराल पक्ष से आती हुई मदद पर रोक लगेगी, जिससे आपको दुख होगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।