9 अक्टूबर, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा हो सकता है, जिसमें आर्थिक नुकसान, करियर में अस्थिरता, और अप्रत्याशित चुनौतियां शामिल हैं। जानें, क्या आपकी राशि भी इनमें से एक है और कैसे बचें इनसे।

Aaj Ki Unlucky Rashi 9 October 2024: 9 अक्टूबर, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। इन्हें पैसों का नुकसान हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में भी स्थिति ठीक नहीं रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय गलत हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 9 अक्टूबर, बुधवार को कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। परिवार में किसी छोटी सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। व्यर्थ की बातों में पड़कर समय नष्ट होगा। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। नौकरी की स्थिति पहले से और बेकार हो सकती है।

कर्क वाले वालों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को 9 अक्टूबर, बुधवार को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। स्टूडे्ंट्स को अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा, जिससे उनमें निराशा हो सकती है। संतान के कारण किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 9 अक्टूबर, बुधवार को कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। सुसराल पक्ष में किसी से विवाद होगा जिसका असर आपकी लव लाइफ पर भी हो सकता है। बिजनेस की कोई डील कैंसिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के कारण परेशान रहेंगे।

वृश्चिक वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों को सेहत आज बिगड़ सकती है। यात्रा के दौरान किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी ऐसी परिस्थिति में फंस सकते हैं जहां से निकलना आपके लिए भारी पड़ेगा। अंजान लोगों पर भरोसा न करें। आपका कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है।

मीन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इनके साथ की अप्रिय घटना जैसे एक्सीडेंट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। सोच-समझकर किए गए काम भी बिगड़ सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। दूसरों के विवाद से दूर रहें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।