MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Shubh Rajyog in 2023: ये 4 राजयोग खोल देंगे किस्मत का दरवाजा, पैसा-संपत्ति सब मिलेगा, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

Shubh Rajyog in 2023: ये 4 राजयोग खोल देंगे किस्मत का दरवाजा, पैसा-संपत्ति सब मिलेगा, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

Shubh Rajyog in 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति और विशेष स्थितियों के कारण कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इस समय ग्रहों की विशेष स्थितियों के कारण एक नहीं बल्कि 5 राज योग बन रहे हैं, जो कुछ राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 10 2023, 05:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत...
Image Credit : Getty

इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत...

ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। इनमें कई राजयोग भी शामिल हैं। ग्रहों की विशेष परिस्थितियों के होने पर ये राजयोग बनते हैं। ऐसे ही कुछ राजयोग इस समय बन रहे हैं, जो बहुत ही दुर्लभ हैं और इसका शुभ प्रभाव भी कुछ राशि वालों को प्राप्त होगा। (Shubh Rajyog in 2023) वर्तमान में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में है, जिससे मालव्य योग बन रहा है। वहीं शनि के स्वराशि में होने से शश नाम का राजयोग बन रहा है। इनके अलावा ग्रहों की विशेष युति होने से केदार और महाभाग्य नाम के 2 अन्य राजयोग भी बन रहे हैं। आगे जानिए किन राशि वालों को किस्मत चमका सकते हैं ये राजयोग…
 

25
मिथुन राशि
Image Credit : Asianet News

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वाले लोगों को इन राजयोगों का अच्छा-खासा फायदा मिलने वाला है, जिसके चलते इस राशि के लोगों को नौकरी में शानदार फायदा होने वाला है। अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट एक साथ हो सकता है। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो वह समस्या भी समय दूर हो सकती है।

35
कर्क राशि 
Image Credit : Asianet News

कर्क राशि 

इस राशि की गोचर कुंडली में हंस और मालव्य नाम के 2 राजयोग बन रहे हैं, क्योंकि शुक्र और गुरु आपकी राशि से भाग्य स्थान की ओर जा रहे हैं, ऐसा होने से इनकी किस्मत चमक सकती है। इस राशि के बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय फायदा देने वाला होगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं।
 

45
कन्या राशि
Image Credit : Asianet News

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों की कोचर कुंडली के सातवें भाव में इस समय मालव्य नाम का राजयोग बनने जा रहा है। ये राजयोग इनकी किस्मत तो चमका ही देगा, साथ ही इन्हें कोई बड़ा पद भी दिलवा सकता है। साझेदारी के कामों में इन्हें फायदा हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आ सकती है। इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। 
 

55
मीन राशि
Image Credit : Asianet News

मीन राशि

इस राशि में शुक्र और गुरु के होने से हंस और मालव्य राजयोग बन रहा है, जो इनके लिए काफी शुभ फल देने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है और अधिकारी इनके काम से काफी खुश होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी भी इस दौरान इन्हें मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा भी मिल सकता है और कोई अचल संपत्ति भी इस राशि वाले खरीद सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Shani Uday Rashifal 2023: 5 राशि वाले हो जाएं सावधान, शनि का उदय होना पड़ेगा भारी, जानें देश-दुनिया पर असर


Rangpanchami 2023: कब है रंगपंचमी, क्यों मनाते हैं ये पर्व? इस त्योहार से जुड़ी ये 5 परंपराएं हैं सबसे अलग


Sankashti Chaturthi March 2023: 2 दिन किया जाएगा चैत्र मास का संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें पूजा विधि, मंत्र और आरती



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved