- Home
- Astrology
- Horoscope
- 18 साल बाद सिंह राशि में साथ होंगे बुध-केतु, 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन-मिलेगी बैड न्यूज
18 साल बाद सिंह राशि में साथ होंगे बुध-केतु, 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन-मिलेगी बैड न्यूज
Budh Gochar August 2025: नवग्रहों में से एक बुध ग्रह 30 अगस्त 2025 को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही अशुभ रहने वाला है। इन राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।

बुध ग्रह का राशिफल
Budh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में जिन 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है, उनमें से बुध भी एक है। ये ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण है। बुध ग्रह 23 दिन में राशि परिवर्तन करता है। इसे बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। 30 अगस्त को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है। 18 साल बाद सिंह राशि में बुध और केतु की युति बनेगी। बुध-केतु की इस युति का निगेटिव असर 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां और कैसे होगा इन पर बुध-केतु की युति का असर…
मेष वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की हानि भी संभव है। माता-पिता की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। इस राशि के लोग बिजनेस-नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला इस समय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
कर्क वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा क्योंकि इस राशि से 12वें स्थान पर बुध-केतु की युति बन रही जो कि परेशान करने वाली है। संतान के कारण अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। पति-पत्नी में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा अटक सकता है।
तुला वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों की धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है, वहीं नौकरी में डिमोशन संभव है। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। घटना-दुर्घटना के योग भी इस समय बन सकते हैं। इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं और इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
कुंभ वाले रहें सावधान
सिंह राशि में केतु और बुध की युति बनने से इस राशि के लोगों को सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग अपने ही लोगों के चक्रव्यूह में फंस सकते हैं। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। टारगेट पूरे न होने के कारण ऑफिस में आपके साथ गलत सलूक हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।