- Home
- Astrology
- Horoscope
- Budh Gochar June 2024: बुध का कर्क राशि में प्रवेश बिगाड़ेगा 4 राशि वालों की किस्मत, अभी से हो जाएं सावधान
Budh Gochar June 2024: बुध का कर्क राशि में प्रवेश बिगाड़ेगा 4 राशि वालों की किस्मत, अभी से हो जाएं सावधान
Budh Gochar June 2024: सौर मंडल का राजकुमार कहा जाने वाला बुध ग्रह जून 2024 के अंतिम सप्ताह में राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।

कब राशि बदलेगा बुध ग्रह जून 2024 में?
Budh Rashifal June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं, इनमें से बुध भी एक है। चंद्रमा के बाद यदि कोई ग्रह सबसे तेजी से राशि बदलता है तो वो बुध है। बुध को सौर मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में सूर्य के साथ स्थित है। 29 जून को ये ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। कुछ राशि के लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन अशुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
मेष राशि वालों को होगा नुकसान
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी व अन्य मामलों में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। जिससे इनका तनाव बढ़ सकता है। इनके विरोधी और शत्रुओं की संख्या भी अचानक बढ़ सकती है। इनकी कोई गुप्त बात लीक होने से मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
कर्क वाले फसेंगे कानूनी मामलों में
इस राशि के लोग बुध के गोचर के कारण कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, इन्हें वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। इस दौरान इन्हें गैरकानूनी कामों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, नहीं तो बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकती है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक वालों के शुरू होंगे बुरे दिन
इस राशि के लोगों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें असफलता मिलेगी। सेहत के मामलों को हल्के में न लें, नहीं तो परेशानी और भी ज्यादा हो सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान होगा। परिवार में किसी बात पर कलह की स्थिति बन सकती है।
धनु वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके चलते अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा भी खर्च होगा जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान कोई भी डील आदि सावधानी से करें, आपके साथ धोखा भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
क्या आप भी गिनकर बनाती हैं रोटियां? इससे होने वाले नुकसान को जान आप भी कहेंगी ‘OMG’
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।