- Home
- Astrology
- Horoscope
- Budh Vakri Rashifal 2023: बुध के वक्री होने से कौन होगा परेशान-किसकी बढ़ेगी इनकम? जानें संपूर्ण राशिफल
Budh Vakri Rashifal 2023: बुध के वक्री होने से कौन होगा परेशान-किसकी बढ़ेगी इनकम? जानें संपूर्ण राशिफल
Budh Vakri Rashifal: 21 अप्रैल, शुक्रवार से बुध ग्रह मेष राशि में वक्री हो चुका है यानी टेढ़ी चाल चलने लगा है। बुध के वक्री होने से सभी राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

बुध का राशिफल...
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैसे तो बुध ग्रह 23 से 27 दिनों में राशि बदलता है, लेकिन कभी-कभी ये ग्रह एक राशि में अधिक समय तक भी रहता है। इसे अतिचारी अवस्था कहते हैं। (Budh Vakri Rashifal 2023) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 21 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री हो चुका है। बुध ग्रह की ये स्थिति 15 मई तक रहेगी। बुध के वक्री होने का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा बुध के राशि परिवर्तन का असर…
मेष राशि
बुध के चाल बदलने से इस राशइ के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा। सेहत के मामलों में आराम मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से परेशानियां दूर होंगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
वृषभ राशि
12वें भाव का वक्री बुध भागदौड़ और खर्च करवाएगा। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कोर्ट से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
लाभ भाव का बुध आपके लिए ठीक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह के लिए समय अनुकूल है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति और सम्मान मिलेगा। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निराकरण होगा। संतान से जुड़ी कोई बात ठेस पहुंचा सकती है।
सिंह राशि
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि
वक्री बुध के कारण सेहत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बेहतर रहेगा काम खत्म करके सीधे घर आएं। उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
तुला राशि
बुध के वक्री होने से अतिरिक्त आमदनी होने के योग बन रहे हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। बिजनेस का विस्तार होगा। नौकरी में टारगेट पूरे होने से सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। समय आपके पक्ष का बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। काम के सिलसिले में में भी इन्हें भागदौड़ करनी पड़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। कर्ज से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। कोई प्रिय खबर सुनकर मन को ठेस लग सकती है।
धनु राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।
मकर राशि
चौथा बुध वक्री अवस्था में ठीक नहीं होता। सफलता मिलने के बाद भी कुछ मामलों में मानसिक अशांति बनी रहेगी। कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक सोच विचार कर करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। सामान चोरी हो सकता है।
कुंभ राशि
आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। विवाह से जुड़ी बातें सफल होंगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी इच्छाएं पूरी होंगी। समय आपके पक्ष का बना हुआ है।
मीन राशि
वक्री बुध के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कठिन परिस्थितियों पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। सेहत के मामलों में सावधान रहें। आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।