ज्योतिष के अनुसार, बुधादित्य योग कुंडली में जिस भाव में होता है उसे बलवान बनाता है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल प्राप्त होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, वर्तमान में आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं और 14 जनवरी, 2025 को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुद्धि, मित्रता, तर्क और ज्ञान के कारक बुध 5 जनवरी को धनु राशि और 24 जनवरी, 2025 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसी स्थिति में, दोनों ग्रहों का धनु और मकर में युति होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर और बुधादित्य राजयोग भाग्यशाली साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा, कार्य-व्यापार में अच्छी प्रगति मिलेगी। नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

धनु राशि वालों के लिए जनवरी में दो बार बुधादित्य राजयोग का निर्माण जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। समय-समय पर अचानक धन लाभ हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्य-व्यापार में उन्नति के साथ लाभ भी होगा। मार्केटिंग, शिक्षा और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की युति और बुधादित्य राजयोग का निर्माण जातकों के लिए फलदायी हो सकता है। करियर और व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा, संतान से आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। बेरोजगारों को नए रोजगार के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।