29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस पर वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए विशेष फल। नौकरी, व्यापार, धन लाभ और परिवार में खुशियां मिलने के योग।

Lucky Rashi of 29 October 2024: 29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी और शाम को यम दीपदान भी होगा। ये दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। ये हैं 29 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को मिलेगा गिफ्ट

इस राशि के लोगों को 29 अक्टूबर, मंगलवार को कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। अतिरिक्त आय होने से खुशी मिलेगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। आपके लिए गए निर्णय सहा साबित होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं।

सिंह वाले रहेंगे खुशकिस्मत

इस राशि के लोग 29 अक्टूबर को खुशकिस्मत रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने से खुशी होगी। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। मनचाहा भोजन भी मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

तुला वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। पैसों के मामले में ये बहुत लकी साबित होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर घर वालों से पॉजिटिव बात होगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।

वृश्चिक वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को धनतेरस पर कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुभ कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से दिन बहुत ही शुभ है। संतान से सुख मिलेगा।

मीन वाले शुरू करेंगे नया

इस राशि के लोग धनतेरस पर नया काम शुरू कर सकते हैं। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैसों के मामले में इस राशि के लोग खुशकिस्मत रहेंगे। अटके हुए कामों में गति आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।