2 ग्रह एक साथ आकर 3 राशियों के लोगों के जीवन में देंगे दोहरा लाभ।

शनि ढाई साल में और गुरु 1 साल में राशि बदलते हैं। इस समय शनि और गुरु दोनों ग्रह वक्री चल रहे हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री है और गुरु वृषभ राशि में वक्री चल रहा है। दिवाली के दिन शनि और गुरु दोनों वक्री रहेंगे। नवग्रहों में शनि और गुरु को सबसे खास ग्रह माना जाता है। दिवाली के मौके पर इन दोनों ग्रहों की वक्री चाल सभी 12 राशियों पर बड़ा असर डालेगी, लेकिन 3 राशियों के लोगों के लिए यह खुशियों का समय है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरु और शनि की वक्री चाल वृषभ राशि वालों को खूब आर्थिक लाभ दिलाएगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी। उम्मीद से ऊंचा पद, वेतन मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में लाभ होगा। कई स्रोतों से धन आएगा। जीवन में खुशहाली रहेगी।

गुरु और शनि की वक्री चाल धनु राशि वालों के लिए भी फायदेमंद रहेगी। हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। करियर में तरक्की के योग हैं। आपके काम की तारीफ होगी। यात्राएं करेंगे और उनसे लाभ भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शनि और गुरु की वक्री चाल कुंभ राशि वालों को काफी राहत देगी। खर्चे और परेशानियां खत्म होंगी। इससे जेब भारी होगी और मन हल्का होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दिवाली का त्योहार पूरी तरह एन्जॉय करेंगे।